नरवल: नरवल में युवक ने उपनिरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- थाने में गाली-गलौज कर छीन लिया मोबाइल
उ. प्र आदर्श व्यापार मंडल नरवल के चेयरमैन दीपक मिश्रा के प्रतिष्ठान पर काम करने वाले सूरज साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार 4 बजे उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में विपक्षी विजय साहू ने उनके और महिलाओं के साथ मारपीट की। सूरज शिकायत लेकर नरवल थाने पहुंचे,तो दरोगा नितिन शर्मा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दरोगा ने गाली-गलौज करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया।