नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास वृद्ध के शव को दफनाए जाने को लेकर दो पक्षों में हुआ बवाल
नरवल थाना क्षेत्र में एक कुलदेवी मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया है। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार 1 बजे बताया कि, यह उनकी कुलदेवी का स्थान है। ये कृत्य अपमान है उनका, यहां बांग्लादेशियों को बसाने की कोशिश की जा रही है। उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।