तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा जमुई का वीर सपूत, हर आंख हुई नम
लेह-लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह गांव निवासी सेना के जवान मोहम्मद मनीर का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक आवास पहुंचा।
तिरंगे में लिपटे अपने लाल को देखते ही परिजनों का दर्द छलक पड़ा। करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आसपास के लोग खरडीह पहुंचे।
राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूत को अंतिम सलामी दी जा रही है।
मोहम्मद मनीर भारतीय सेना में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे और लेह-लद्दाख में तैनात थे। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
जमुई अपने वीर सपूत की शहादत को हमेशा याद रखेगा।
#शहीद_मोहम्मद_मनीर #जमुई #सिकंदरा #खरडीह #जमुई_का_लाल #वीर_सपूत #भारतीय_सेना #शहादत #अंतिम_विदाई #राजकीय_सम्मान #भारत_माता_की_जय #वंदे_मातरम् #IndianArmy #Jamui #Shaheed #JaiHind
Jamui, Jamui | Sep 6, 2026