पोहरी: जनपद पंचायत सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास परियोजना पोहरी अंतर्गत 9 सितंबर को 9वा राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ बुधवार दोपहर 1 बजे किया गया।जनपद पंचायत पोहरी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पोषण माह में हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी,थीम पर मनाए जाने हेतु विभागीय कार्यकम गतिविधियों बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, पोषण आहार के प्रति जागरूकता संवन्धी कार्यक्रम के बारे मे बताया।