पोहरी: रिछाई मोड़ पर शादी में जा रहा लोडिंग वाहन पलटा, 2 साल की मासूम समेत 12 घायल, अस्पताल रेफर
Pohri, Shivpuri | Feb 19, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिछाई मोड़ पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने कराहल जा रहे लड़की पक्ष का लोडिंग वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। जहा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार शाम 4 बजे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।