पोहरी: केदारेश्वर महादेव मंदिर बमबम भोले के सुर से गुंजायमान, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 4 थानों का बल मौजूद
पोहरी का केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रकृति की गोद मे बसा हुआ है जहां पेड़ो से निकली जलधारा से शिवलिंग का 12 माह प्राकृतिक जलाभिषेक होता है।यह मंदिर काफी प्राचीन है जहा भक्तों की मान्यता है कि इस मंदिर पर श्रदा पूर्वक मांगी गई मनन्त पूर्ण हो जाती है। केदारेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार शाम 5 बजे तक करीब 25 हजार श्रदालुओ ने दर्शनलाभ ले लिये थे।