पोहरी: करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में पोहरी के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Pohri, Shivpuri | Feb 16, 2026 करैरा मे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की 14 फरवरी को कोर्ट आते समय गोली मारकर हत्या के विरोध मे सोमवार को पोहरी न्यायालय में कामकाज पूरी तरह बंद रखा और तहसीलदार को दोपहर 2:30 बजे अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन मे कहा गया कि 14 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे कोर्ट के समीप अधिवक्ता संजय सक्सेना की जघन्य हत्या की गई,जिसकी संघ घोर निंदा की।