पोहरी: श्योपुर रोड पर सेचुरी के सामने बने तालाब में डूबा युवक, 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
पोहरी के श्योपुर रोड स्थित सेन्चुरी के सामने बने नव निर्मित तालाब में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहा किला पोहरी निवासी रंजीत धानुक अचानक तालाब में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। जहा बुधवार शाम 7 बजे तक सुराग नही लग सका।