टाटीझरिया: एलपीजी भराई की समयावधि घटी, टाटीझरिया, दारू व विष्णुगढ़ में खुशी; ग्रामीण गृहणियों ने बताया बड़ा तोहफा
एलपीजी रीफिल की समयावधि घटने से टाटीझरिया, दारू व विष्णुगढ़ में खुशी, ग्रामीण गृहणियों ने बताया बड़ा तोहफा। 45 की जगह अब 25 दिन में मिलेगा रीफिल, ग्रामीण महिलाओं की दूर हुई बड़ी चिंता। ग्रामीण क्षेत्रों के रसोईघरों में अब गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद हफ्तों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा रीफिल बुकिंग का अवधि कम करने से खुशी है।