जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने जामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुकुरतोपा,चपड़िया एवं आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरतोपा का मंगलवार 11 बजे औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में पाया कि उक्त विद्यालय का मध्यान भोजन चावल की कमी से बंद है।विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई।उपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरतोपा राणा टोला का भी औचक निरीक्षण किया।