जामा: चतरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल, अस्पताल भेजा गया
Jama, Dumka | Feb 20, 2026 जामा थाना क्षेत्र जामा प्रखंड के जामा चौक से चिकिनिया जाने वाली मार्ग पर चतरा गांव के समीप शुक्रवार 8 बजे लगभग सामने से आ रही बड़ी वाहन की लाइट से चकमा खाकर बाइक चालक का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया,इस घटना में बाइक चालक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।घायल को उठाकर ग्रामीणों ने जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया घायल की पहचान नहीं हुई थी।