जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना के मद्देनजर बुधवार 3 बजे जामा प्रखंड महारो मोड़ पर जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया चार पहिया वाहन की डिक्की हेलमेट सीट बेल्ट वाहन में संदिग्ध वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।मौके पर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।