दुमका देवघर सड़क मार्ग जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा प्रखंड के असंथर पहाड़ी के पास शुक्रवार 6 बजे के लगभग सड़क पर बने उछाल को चालक द्वारा नहीं देख पाने के चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।बताया जाता है कि स्कूटी चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहे थे घटना के बाद घायल को जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।