जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा प्रखंड के गुनछुआ गांव जाने वाली मार्ग के समीप जर्जर सड़क रहने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया,इस घटना में बाइक चालक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे बाइक चालक घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल नशे की हालत में था।घटना गुरुवार 9 बजे की बताई जाती है।घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के द्वारा भेज दिया गया।