जतारा: वेतन-क्रमोन्नति पर पंचायत सचिवों का हल्लाबोल, समीक्षा बैठक का बहिष्कार
समय पर वेतन और क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने से नाराज पंचायत सचिवों ने जनपद पंचायत जतारा की समीक्षा बैठक का बहिष्कार कर दिया। सचिव सामुदायिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। सचिवों ने सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर जुलाई से लंबित संशोधित वेतन और क्रमोन्नति का लाभ जल्द देने की मांग की।