प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में जनपद भर में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम, अरविंद पाल ने कई स्थानों पर किया ऐतिहासिक स्वागत
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर बस्ती में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला देखने को मिला। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर अरविंद पाल ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, स्वागत की आकर्षक व्यवस्था और उत्साहपूर्ण नारों के बीच पंकज चौधरी का अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। जगह-जगह फूल-मालाओं से लादकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
इस दौरान अरविंद पाल ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जनपद आगमन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास के आधार पर लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रमुख रूप से नजर आया।
अरविंद पाल के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता को सामने रखा।
Basti, Basti | Nov 19, 2026