मूड़घाट चौराहे पर दयाराम चौधरी के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत
‘पंकज चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा मूड़घाट चौराहा, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के साथ बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर मूड़घाट चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'पंकज चौधरी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के मूड़घाट चौराहे पर पहुंचते ही पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कुशल नेतृत्व, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जनपद आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय से आगे बढ़ता है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने के लिए मिलकर काम करेंगे।
Basti, Basti | Nov 19, 2026