बाबा साहब को नमन कर बोले राकेश चतुर्वेदी—नेता नहीं, आपका बेटा हूं
बस्ती। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी ने अहरा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाबा साहब के विचारों, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “मैं नेता नहीं, आपका बेटा हूं। आपका सुख-दुख मेरा अपना है।” उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र की समस्याओं को समझना, जनता के बीच रहना और विकास व अधिकारों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।
Basti, Basti | Nov 18, 2026