सोनारायठाढ़ी: प्रखंड सभागार में सीओ के नेतृत्व में आरजीएसए का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, वित्तीय प्रबंधन, अधिकार कर्तव्य बताए गए
प्रखंड क्षेत्र के डकाय,डहुवा,कुशमाहा सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव,पंचायत सहायक सहित अन्य का चार दिवसीय प्रशिक्षण आज चौथे दिन शनिवार को अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा के नेतृत्व में संपन्न हो गया। इस चार दिनों में उन लोगों के अधिकार कर्तव्य योजना का क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन लेखा के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी को विस्तार से बताया गया।