सोनारायठाढ़ी: झारखंडी गांव में भजन संध्या का आयोजन, गायिका कुमकुम बिहारी के भजनों पर झूमे लोग
झारखंडी गांव मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित गायिका कुमकुम बिहारी का भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से किया गया। जहां एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को घूमने और तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।