सोनारायठाढ़ी: दुल्माबांध स्टेडियम के पास माया की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
सारवां देवघर मुख्य मार्ग दुलमाबांध मौजा के प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के समीप मैजिक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया।