लखोरिया पंचायत क्षेत्र के घूर्णिया मलनिया गांव के खिजरबोना टोला में अष्टयाम हरि नाम संकीर्तन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के महिला कन्या सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। यह कलश शोभा यात्रा गांव के ही जोरिया पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोचार से जल संकल्पित कर कलश में भरा गया पुनः यह कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल तक पहुंची।