पालिटेक्निक कालेज सेंधवा में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित
................
75 आवेदकों का निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयन
बड़वानी 01 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजना के अंतर्गत, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को शासकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय सेधवा में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस रोजगार मेले में कुल 125 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए प्रारंभिक साक्षात्कार के बाद कुल 75 आवेदकों का चयन किया गया। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 18 युवाओं का, केडीएस इंटरप्राइजेस पीथमपुर द्वारा 18 युवाओं का, प्रबंधक पैराडिग्म आईटी टेक्नालाजी सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा 11 युवाओं का, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सेध्ंावा द्वारा 15 युवाओं का तथा भारतीय जीवन बीमा निगम सेंधवा द्वारा 13 युवाओं का चयन किया गया।
*सपनों को मिलेगी नई उड़ान: रोजगार और स्वरोजगार से सशक्त बनेगा युवा*
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बड़वानी के महाप्रबंधक श्री एस.एल. सोलंकी ने युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 'मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना', 'भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना', 'संत रविदास स्वरोजगार योजना' जैसी शासन की महत्वकांक्षी कल्याणकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से samast.mponline.gov.in पर अधिक से अधिक आवेदन कर स्वरोजगार के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
#JansamparkMP
#Badwani