बड़वानी जिले में कार्यरत संविदा और नियमित एएनएम कर्मचारियों ने 25 अगस्त से ऑनलाइन काम बंद कर दिया है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग न होने से जिला व प्रदेश स्तर तक स्वास्थ्य संबंधी डेटा पहुँचना प्रभावित हो रहा है। एएनएम कर्मचारियों ने सीएमएचओ कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल ठाकुर को समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में खराब नेटवर्क, बढ़ते पोर्टलों के दबाव और सरकारी सिम न मिलने से उन्हें निजी खर्च पर इंटरनेट चलाना पड़ता है। उन्होंने सरकारी सिम, प्रोत्साहन राशि और संविदा कर्मचारियों के वेतन अंतर व पदोन्नति का मुद्दा भी उठाया। हालांकि मैदानी स्तर पर टीकाकरण और अन्य सेवाएं ऑफलाइन जारी हैं। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #HealthDepartment #ANMNews #MpNews