बड़वानी में आज सोमवार दोपहर 2 बजे बावनगजा रोड स्थित मंदिर से राजाधिराज भगवान श्रीरामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां शिव डोला राजसी ठाठ-बाठ के साथ निकलेगा। इंदौर से मंगाए विशेष फूलों से सजे डोले में विराजित होकर महादेव नगर भ्रमण करेंगे। डोले में नासिक का ढोल-ताशा पथक, दिल्ली की अघोरी बारात, गुजरात का आदिवासी नृत्य और अखाड़ा प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेंगे। सुरक्षा हेतु 140 जवान तैनात हैं और 40 से अधिक सेवा स्टॉलों पर 7 क्विंटल आलू प्रसादी का वितरण किया जाएगा। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #ShivDolaBarwani #RamkulleshwarMahadev #NimadNews