बड़वानी के पीजी कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र जल्द शुरू करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को धरना दिया। छात्र नेता बादल गिरासे व साथियों ने कहा कि लोकार्पण के बाद भी सुविधा न मिलने से बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर के छात्रों को परीक्षा देने अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचीं प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने बताया कि सीसीटीवी, एसी, इंटरनेट और बिजली क्षमता की कमियों को दूर किया जा रहा है। कर्मचारी चयन मंडल से अनुमति मिलते ही 600 छात्रों की क्षमता वाला यह केंद्र शुरू हो जाएगा। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #PGCollegeBarwani #StudentsProtest #NimadNews