सेंधवा में शाम 6 बजे राजराजेश्वर मंदिर किला परिसर से भगवान राजराजेश्वर महादेव का भव्य शिवडोला निकाला गया। सुसज्जित पालकी में सवार होकर महादेव ने नगर भ्रमण किया। जुलूस में सजीव झांकियां, डमरू दल, मां कालिका का स्वरूप और अघोरी ग्रुप मुख्य आकर्षण रहे। महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर भजनों पर झूमती नजर आईं। पुराना बस स्टैंड, भवानी चौक, फव्वारा चौक, संत विनोबा मार्ग से होते हुए जुलूस पुनः किले के अंदर पहुंचा, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: साबीर शेख) . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #RajrajeshwarMahadev #ShivDolaSendhwa #NimadNews