बड़वानी के बावनगजा रोड स्थित कुशवाह कृषि फार्म पर रविवार को मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। पत्रकार व समाजसेवी नरेश रायक, राजेश राठौड़ और हरि माली द्वारा शुरू की गई यह परंपरा इस बार भी दोस्ती और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रही। व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर पुराने यार एक मंच पर जुटे और गीत-संगीत, ठहाकों व निमाड़ी दाल-बाटी के स्वाद के साथ पुरानी यादें साझा कीं। कार्यक्रम में हर वर्ग के लोगों की मौजूदगी से सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #FriendsGetTogether #NimadCulture #NimadNews