बड़वानी में सोमवार को राजाधिराज भगवान श्रीरामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य शिव डोला राजसी ठाठ-बाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकला। बावनगजा रोड स्थित मंदिर से शुरू हुए डोले में नासिक का प्रसिद्ध ढोल-ताशा पथक, दिल्ली की अघोरी बारात, गुजरात का आदिवासी लोकनृत्य और अखाड़ा प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहे। 40 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा स्टॉल लगाए गए और 7 क्विंटल आलू की पारंपरिक प्रसादी बांटी गई। 140 पुलिस जवानों और ड्रोन की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ऐसी ही अंचल की बेबाक खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #ShivDolaBarwani #RamkulleshwarMahadev #NimadNews