🏆 भारोत्तोलन में मगध की बादशाहत, जहानाबाद के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! 🥇💪
🏋️ राज्य स्तरीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शानदार समापन! मगध प्रमंडल बना ओवरऑल चैम्पियन, पटना प्रमंडल रहा उपविजेता।
🥇 जहानाबाद का ऐतिहासिक प्रदर्शन! जिले के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण 🥇 एवं 08 रजत 🥈 सहित कुल 12 पदक जीतकर जिलेवार सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।
🏅 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
👏 चार दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के 09 प्रमंडलों एवं एकलव्य केंद्र के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों की सराहना की गई।
✨ खेलों में बढ़ता जहानाबाद का मान, खिलाड़ियों के हौसलों को नई उड़ान!
#जहानाबाद #भारोत्तोलन #मगध_प्रमंडल #खेल_प्रतियोगिता
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 12, 2026