जमुई: जमुई में शादी का झांसा देकर दरोगा ने महिला कांस्टेबल का महीनों किया यौन शोषण, महिला थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 जमुई में यातायात थाने में तैनात दारोगा ने एक महिला कांस्टेबल के साथ शादी का झांसा देकर महीनों यौन शोषण किया। जब महिला कांस्टेबल ने शादी का दबाव बनाया तो दारोगा शादी करने से इनकार कर दिया और थाने छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना को लेकर पीड़िता कांस्टेबल के द्वारा सोमवार की देर शाम महिला थाने में आवेदन देकर दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।