इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर फोरलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, संभागायुक्त और कलेक्टर ने जांची गुणवत्ता
सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत ₹2,935.15 करोड़ की लागत से बन रहे 48.10 किलोमीटर लंबे इंदौर-उज्जैन वैकल्पिक फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर का संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर स्थापित क्वालिटी टेस्ट लैब में सामग्री परीक्षण रिपोर्ट की जांच की और भविष्य में जलभराव रोकने हेतु समुचित ड्रेनेज व्यवस्था के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #IndoreUjjainCorridor #GreenfieldHighway #Simhastha2028 #MPRDC