अमरिया: अमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुझ गया घर का चिराग
अमरिया क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी! हादसा 9 नवंबर की रात फरदिया माधोपुर पुलिया के पास हुआ। बाइक खराब होने पर सड़क किनारे खड़े सचिन और उसके दो दोस्तों को ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन ने 11 नवंबर को दम तोड़ दिया।