घाटमपुर: छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर, पॉस्को एक्ट व साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए
सजेती कस्बे में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत एकलव्य इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला व बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।