अमरिया: न्यूरिया में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये लेने का दावा
न्यूरिया क्षेत्र में होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर दो बेरोजगार युवकों से 2 लाख 53 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि अमन शर्मा और धर्मेंद्र कुमार ने नौकरी का झांसा देकर रुपये और हाईस्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड व पैन कार्ड अपने पास रख लिए। नौकरी नहीं लगी तो रुपये मांगने पर 50-50 हजार रुपये और मांगे गए। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज