Public App Logo
Profile Picture

AB TAK ROHTAS

@shivangiverma7268
1673Followers
1Following
सासाराम विधायक स्नेह लता कुशवाहा पार्क पहुंचकर महिलाओं के समस्याओं से हुई रूबरू......
रोहतास जिले के इस पंचायत के मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुकों से लिए  ₹10-10 हजार  सूची में नाम नहीं आने पर लाभुकों ने डीडीसी से की शिकायत.....
आवास योजना के लाभुको का सूची जारी नहीं होने से हंगामा, मुखिया प्रतिनिधि ने लोगों से किया अपील आवास योजना के नाम पर पैसा मांगने वाले को तुरंत दे सूचना....
Video 3
सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतास जिले के सासाराम एवं कोचस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया...
गुमशुदा की तलाश..... 
पिछले एक महीने से मानसिक तौर पर विक्षिप्त यह युवक लापता है अगर किसी व्यक्ति को कहीं दिखाई दे तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें......
रोहतास में फ्रिज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप.....
रोहतास में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन.....
रोहतास में नकली पुलिस को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लिखा कार एवं हथियार भी बरामद.....
Tnp Channel रोहतास जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड से रिपोर्टर की आवश्यकता, वेतन एवं प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट भी कराया जाएगा उपलब्ध....... संपर्क सूत्र ब्यूरो रोहतास रवि वर्मा  099347 77008
Video 10
यह बुड्ढा तो तीस मार खान निकला रोहतास के करगहर में ज्वेलरी दुकान में चोरी के बाद अब औरंगाबाद के दाउदनगर में चोरी कर हुआ फरार......
कोचस के 4 पंचायतों को दिनारा थाना से हटाकर कोचस थाना में जोड़ने की कवायद तेज, विधायक बशिष्ठ सिंह ने SP से की पहल

रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बशिष्ठ सिंह ने शनिवार को सासाराम में रोहतास एसपी मिस्टर राज से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने कोचस प्रखंड की चार पंचायतों—नौवाँ, नरवर, चिताव और कंजर के कुछ गांवों को दिनारा थाना क्षेत्र से हटाकर कोचस थाना क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर एसपी को पत्र सौंपा।

विधायक बशिष्ठ सिंह ने बताया कि इन सभी पंचायतों का प्रखंड और अंचल मुख्यालय कोचस है, लेकिन इनके कुछ गांव दिनारा थाना क्षेत्र में आते हैं। दिनारा थाना की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को पुलिस से संबंधित कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, इन गांवों से कोचस थाना करीब 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है।

विधायक ने कहा कि लोगों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन गांवों को कोचस थाना से जोड़ना अधिक सुविधाजनक होगा। इससे ग्रामीणों को थाना संबंधी कार्यों के लिए दूर दिनारा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बशिष्ठ सिंह ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने बिहार विधानसभा में भी सवाल उठाया था। उस समय तत्कालीन गृह मंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में विधानसभा से पत्र भी प्राप्त हुआ है।

इसी पत्र के आलोक में विधायक ने रोहतास एसपी से आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर आगे भेजने को कहा है, ताकि थाना क्षेत्र में बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

विधायक ने कहा कि कोचस के इन पंचायतों को कोचस थाना से जोड़ने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और पुलिस से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

वहीं, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस मामले में शीघ्र फाइल आगे बढ़ाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
14 वर्षीय अमित कुमार लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील

 रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दैदहा गांव के एक 14 वर्षीय किशोर अमित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अमित कुमार अचानक घर से लापता हो गया, जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमित कुमार की उम्र करीब 14 वर्ष, कद लगभग 5 फीट तथा रंग गोरा है। उसके पिता का नाम जयप्रकाश साह बताया गया है। परिजनों ने बताया कि किशोर के लापता होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि अमित कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। जानकारी देने के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।
संपर्क: 96615 58314, 80840 46061
रोहतास के स्कूल में मारपीट के मामले में मध्य व उच्च माध्यमिक विद्यालय चनकी के 5 शिक्षक निलंबित।रोहतासजिले के नोखा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चनकी स्थित मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवाद और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कशिश न्यूज़ को बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विद्यालय के 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित होने वालों में 2 शिक्षिकाएं और 3 शिक्षक शामिल हैं। कशिश न्यूज़ को डीईओ मदन राय ने बताया कि मध्य विद्यालय चनकी के एक शिक्षिका तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय चनकी के तीन शिक्षक तथा एक शिक्षिका कुल 5 शिक्षक शिक्षिका को निलंबित किया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कशिश न्यूज़ को बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस तथा 7 सितंबर को विद्यालय परिसर में ही शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच विवाद गहरा गया और देखते ही देखते आपस में मारपीट गाली गलौज होने लगी। इस मामला में वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल किया गया। जांच पड़ताल में विद्यालय परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो को गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई। वीडियो साक्ष्य और जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को धूमिल करने तथा अनुशासनहीनता के आरोप में पांचों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई से प्रखंड के शैक्षणिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। कशिश न्यूज़ को डीईओ मदन राय ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता और गरिमा के खिलाफ काम करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।
अब गांव-गांव तक पहुंच रहा Tnp Channel

ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें जिला संवाददाता रवि वर्मा मोबाइल नंबर 099347 77008
फरक्का जल संधि को लेकर करगहर के जदयू विधायक बशिष्ठ सिंह ने गंभीर सवाल उठाए...
20 सूत्री के बैठक में विधायक वशिष्ठ सिंह ने कई अधिकारियों के लगा दी क्लास,,,, बैठक में विधायक के पहुंचने से मचा खलबली....
रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के बकसडा, बसडीहा एवं बड़की अकोढ़ी पैक्स द्वारा समय पर नहीं हुआ चावल जमा, कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है खानापूर्ति......
*आवश्यक सूचना 🔔🔊*

मध्य प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश एवं बाणसागर जलाशय में बढ़ती जल आवक को देखते हुए जलस्तर को निर्धारित सीमा में बनाए रखने के लिए 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे बाणसागर डैम के 06 रेडियल गेट खोले गए थे। जल आवक एवं जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए रात 8 बजे 02 अतिरिक्त रेडियल गेट खोलने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रकार बाणसागर डैम के कुल 08 रेडियल गेट 02-02 मीटर तक खुले रहेंगे। इन गेटों के माध्यम से लगभग 3277 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जाएगा। जल आवक एवं जलस्तर में और वृद्धि होने की स्थिति में स्पिल ओवर के माध्यम से इससे अधिक मात्रा में भी पानी छोड़ा जा सकता है।

बाणसागर डैम से छोड़ा गया पानी सोन नदी के माध्यम से रोहतास जिले के इंद्रपुरी डैम तक पहुंचेगा। संभावित जल वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन, रोहतास ने लोगों से सोन नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने, नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने तथा बच्चों एवं अन्य लोगों को नदी के पास जाने से रोकने की अपील की है। साथ ही पशुपालकों से अपने मवेशियों को नदी के किनारे अथवा टीलों पर नहीं ले जाने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और संभावित जल वृद्धि को देखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें।
रोहतास जिले में रक्षाबंधन के दिन महावीरी झंडा सह शोभा यात्रा का हुआ आयोजन, विधायक वशिष्ठ सिंह भी हुए शामिल....
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.....
रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस दीदी की तैनाती ....
देह व्यापार को लेकर रोहतास के कोचस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक होटल में छापेमारी कर एक नाबालिक लड़की को किया रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार, होटल सील......
रोहतास जिले के प्रसिद्ध गंगेश्वर नाथ मंदिर में किन्नरो ने की अनोखे तरीके से पूजा अर्चना, किन्नर के गुरु गुड़िया किन्नर रथ पर सवार होकर दर्जनो किन्नर के साथ पहुंची गंगेश्वर नाथ धाम सुख शांति के लिए की पूजा अर्चना.......