पोड़ैयाहाट: घुनघासा बहियार में नाबालिग छात्र का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या का अनुमान लगाया
घुनघासा बहियार से शुक्रवार को नाबालिग छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।पुलिस ने आत्महत्या का अनुमान लगाया है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मृतक की पहचान रवि मुर्मू के रूप में हुई है। वह संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय में नवमी कक्षा का छात्र था। वह 15 अगस्त से ही घर से लापता था।