घाटमपुर: नौरंगा कस्बे में कक्षा नौ के छात्र ने शिक्षक पर कान में थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, पिता ने थाने में दी तहरीर
घाटमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है। गांव निवासी मनोज कुमार का 14 वर्षीय बेटा सचिन कक्षा नौ का छात्र है। पिता के मुताबिक 28 सितंबर को स्कूल से घर लौटने के बाद छात्र ने बताया कि शिक्षक शिक्षा प्रजापति ने उसके कान पर जोरदार थप्पड़ मारा। आरोप है कि थप्पड़ लगने के बाद छात्र के कान में तेज दर्द होने लगा और परेशानी बनी हुई है।