कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड में पैक्स चुनाव के बाद अध्यक्ष का चुनाव हुआ
कतरीसराय प्रखंड कार्यालय में शनिवार की संध्या करीब छह बजे तक पैक्स चुनाव के लिये वोटों की गिनती के बाद पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित कर दिये गये हैं. कतरीसराय प्रखंड बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि निर्वाचित किये गये पैक्स अध्यक्ष में कटौना पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सिंह हैं जबकि कतरी पैक्स से विनोद कुमार सिंह शामिल है.