कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ
कतरीसराय प्रखंड में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक पैक्स चुनाव के लिये मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. मतदान का प्रतिशत 66.80 रहा. कतरीसराय प्रखंड बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि कतरीसराय प्रखंड मे मैरा बरीठ पैक्स मे 511 वोटरो, कतरी पैक्स मे 913 वोटरो ने वोट दिया.