कतरीसराय: कतरीसराय में पैक्स चुनाव के लिए थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण
कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार की दोपहर 12.10 बजे से कतरीसराय प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण दौरान थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने कटौना, दरवेशपुरा, कतरीडीह, मैरा बरीठ व सैदी आदि गांवों में बने बूथों में उपलब्ध बेसिक सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया.