कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया गया
पैक्स चुनाव को लेकर गुरूवार की दोपहर करीब 12.45 बजे कतरीसराय प्रखंड के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने किया. उन्होंने बताया कि अगर कोई भी असमाजिक तत्व पैक्स चुनाव के दौरान अफवाह उड़ायेंगे या फिर शांति को भंग करेंगे तो उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रर्वाई की जायेगी.