कतरीसराय: कतरपुर गांव के पास से नशे में तीन लोग गिरफ्तार, कतरीसराय थाना पुलिस ने की कार्रवाई
कतरीसराय थाना पुलिस ने कतरपुर गांव के समीप से शनिवार की रात करीब आठ बजे नशे की हालत में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि उपरांत तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की दोपहर 1.15 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है