कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड में 29 नवंबर को पैक्स चुनाव के लिए मतदान होगा, सभी तैयारियां पूरी
कतरीसराय प्रखंड में 29 नवंबर को पैक्स चुनाव के लिये वोट डाले जायेंगे. इसके लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कतरीसराय प्रखंड बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम कुमार ने मंगलवार की दोपहर 1.10 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कतरीसराय प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी.