इटाढ़ी: आजादी की पूर्व संध्या पर बक्सर तिरंगामय, प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी, एसडीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Itarhi, Buxar | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अध्यक्षता डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सह बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री नन्दकिशोर राम ने की।