इटाढ़ी: बिना एनओसी किसान की जमीन पर बनी कच्ची सड़क, शिकायत पर काम रोका गया
Itarhi, Buxar | Feb 19, 2026 बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्लूडी) द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण योजना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इटाढ़ी प्रखंड के महिला गांव में एक किसान की रैयती जमीन पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और पूर्व सूचना के जबरन मिट्टी भरकर कच्ची सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया।किसान रविकांत ओझा ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन पर सड़क खड़ी कर दी।