जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई शुभम आर्य के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 2, एनडीपीएस एक्ट में 1, आपहरण कांड में 1, चोरी में 3, शराब सेवन में 7, शराब बरामदगी के मामले में 5 तथा वारंट में 1 अभियुक्त शामिल हैं।