इटाढ़ी: इटाढ़ी में जदयू संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न, विजय सिंह चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष और सुनील गुप्ता बने नगर अध्यक्ष
Itarhi, Buxar | Feb 20, 2026 इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। बैठक पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी पवन चौधरी एवं पर्यवेक्षक विमलेन्द्र बब्लु की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।