ढीमरखेड़ा: इटौली में दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा चोरी का सुराग नहीं, दीपावली भी बीती
कटनी जिले के इटोली गांव में नवरात्रि की बैठकी की रात चोरी हुई प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान प्रतिमा का मामला अब तक अनसुलझा है। नवरात्रि से लेकर दीपावली तक का त्योहार बीत गया, लेकिन पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी और निराशा बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की