शिवपुरी नगर: कमरौआ कॉलोनी में बहन से हुए विवाद के बाद 14 वर्षीय बालिका ने खाया ज़हर, हालत गंभीर
कुमरौआ कॉलोनी के रहने वाले नबलू आदिवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रविवार की सुबह खेत पर सरसों काटने गए हुए थे। घर पर उसकी दो बेटी रामबती और सोमवती रह गई थी। घर में दोनों बहनों के बीच खेत पर न जाने को लेकर विवाद हो गया। जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद से आहत होकर रामवती ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।